BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 12:17 pm
KHABAR : भ्रष्टाचारी की दास्तां बयां करता अधूरा स्टॉप डेम, किसानों को नहीं मिल पा रहा सिंचाई के लिए पानी, अन्नदाता हुआ चिंतित, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग की देखरेख में ग्राम पंचायत भग्यापुर के समीप पिपल्या बावड़ी नाले को रोककर बनाया गया 35 लाख रुपए लागत का हाइड्रोलिक स्ट्रक्चर पचंबा, स्टॉप डेम बनने से पहले ही बूढ़ा हो गया है। 

यहां के रहवासी भीमसिंह, राजाराम बिल्लोरे, रामा, तुकाराम, बलिराम, कैलाश, गोरेलाल, ग्रामीणों ने संबंधित स्टॉप डेम बनाने वाले ठेकेदार संजय मालवीय पर गुणवत्ता विहीन डैम बनाने का आरोप लगाया है। इनका कहना है सन 2019 से बन रहे स्टॉप डेम मे दोनों ओर से सीमेंट की दीवारें खड़ी कर बीच में पत्थर डाले गए हैं  निर्माण कार्य शुरू होने को आज 3 साल पूरे होने में है फिर भी काम अधूरा पड़ा हुआ है, डैम के गेट भी नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने जन सहयोग से स्टॉप डेम में गेटों को लगाया है। वहीं कुछ गेट टूटी फूटी हालत में अभी भी अधूरे पड़े हैं। डैम का पूर्ण कार्य होने से पहले ही वह क्षतिग्रस्त हो चला है और जगह-जगह से उखड़ रहा है।  डेम में गेट न लग पाने के कारण इस वर्ष भी पानी संग्रहण नहीं हो पाया। जिससे यहां के किसान अपनी गेहूं की फसल लेने के लिए सिंचाई को लेकर चिंतित है। 

इस डेम पर चौकीदारी कर रहे भीमसिंह पिता राजन बिल्लोरे ने बताया कि मैं 3 वर्षों से डैम पर चौकीदारी का काम कर रहा हूं। ठेकेदार मालवीय ने हमसे काम करवा कर हमारे मजदूरी के पैसे आज तक नहीं दिए हैं। पैसे मांगने पर धमकाने लगते हैं। भग्यापुर के समीप सुदूर अंचल होने के कारण यहां सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने से ग्रामीण यान्त्रिकी विभाग के अंतर्गत 35 लाख रुपए की लागत से डैम बनाया गया। ताकि आसपास के किसानों को पानी संग्रहण होने के बाद सिंचाई का लाभ मिल सके। परंतु बांध के हालात और यहां के रहवासियों की शिकायतों को माने तो यह लगता है कि बांध बनने से पहले ही भ्रष्टाचारी की भेंट चढ गया है।  जो चीख-चीख कर अपनी भ्रष्टाचारी की दास्तां बयां कर रहा है। डैम में पानी संग्रहण के लिए ना तो गेट लगाए हुए हैं न हीं इसका कार्य अभी पूर्ण हुआ है ऐसे में संबंधित ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को राशि का आवंटन कैसे कर दिया यह तो वही जाने। 

परंतु जिन किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए स्टाप डेम बनाया गया था उसमें आज एक लोटा पानी भी नहीं एकत्रित है तो फिर लाभ की क्या उम्मीद की जा सकती है।  डेम तक पहुंचने के लिए जिस किसान के खेत का वैकल्पिक पहुंच मार्ग बनाकर उपयोग किया गया था उसे भी आज तक मुआवजा नहीं मिला है। डैम पर मजदूरी करने वाले भीम सिंह के परिवार ने बताया कि हमारी मजदूरी भी 18-20 हजार रुपए तक बकाया है जो अभी तक नहीं मिल पाई है। मजदूरों द्वारा अपनी मजदूरी मांगने की कोशिश की जाती है तो ठेकेदार अपनी रसूखदारी दिखाकर इन्हें टाल देता है। 

क्या कहते हैं अधिकारी-

पीपल्याबावड़ी के समीप नाले पर बना हाड्रोलिक स्ट्रक्चर पचंबा डैम की लागत 35 लाख रुपये है, कुछ राशि देना अभी बाकी है। मुझे मजदूरों को मजदूरी देने जैसी शिकायत अभी किसी ने नहीं की है। मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी दिलवाएंगे, काम की गुणवत्ता में अगर चूक हुई है व काम अधूरा है तो मैं जल्द ही डेम पूर्ण करवाने की कोशिश करूंगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE