BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 7:08 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ ने मनाई देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती, दो मिनट का मौन रख अर्पित किए श्रद्धासुमन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश विदेश में आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती 19 नवंबर को शाम को 4 बजे डाक बंगला रतनगढ़ पर मनाई गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के किसान नेता राजकुमार आहिर शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय राजकुमारअहीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नबी साहब, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चारण, युवा अध्यक्ष संजय ग्वाला ,सेवादल के जगदीश बैरागी एवं मारू मास्टर साहब ने इंदिरा को माल्यार्पण अगरबत्ती लगाकर शुरुआत की एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा को गुलाल और पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में मलकीत सिंह, नबी साहब, भंवर लाल, जगदीश बैरागी, इंदिरा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जावद विधानसभा के किसान नेता राजकुमार ने इंदिरा के बारे में बोलते हुए कहा महान नेता इंदिरा की आज जन्म जयंती है और मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाता हूं कि इंदिरा ने जो हमें बताया उस मार्ग पर चलते हुए उनके बताए हुए पद चिन्हों पर हमें चलना है। कांग्रेस को मजबूत करना है, किसानों और मजदूरों के हित कि लड़ाई लड़ना है। गुटबाजी से हटकर जिसको टिकट मिले उसके साथ मिलकर कांग्रेस का काम करगे और कांग्रेस को जिता कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता अकेला नही समझें हम सब हर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ है। गरीब कांग्रेस कार्यकर्ता को अवास नही बीजेपी कार्यकर्ता कि बिल्डिंग होने पर भी आवास मिल रहा है। भेदभाव  और भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है।मैं हमेशा गरीबो और किसानों के हित कि लड़ाई लडता रहुगा। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शंभू भाई चारण अध्यक्ष कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय ग्वाला द्वारा माना गया। 

कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पार्षद पति बलवंत वर्मा ,पूर्व पार्षद ओम प्रजापत, पूर्व पार्षद प्रताप वर्मा , निसार भाई,सेवा दल के अध्यक्ष जगदीश बैरागी ,आईटी सेल के श्रवण गुर्जर और मोहन गुर्जर ,हैमराज गुर्जर,युवा नेता कादिर खान और रोहित कोली,ताहा राव, युसूफ बोहरा, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री रमेश सोलंकी, जगदीश सेन, देवराज वर्मा ,अनिल जैन , पंकज वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, बालचंद  सोलंकी, चतुर्भुज सोलंकी, हरिशंकर सोलंकी , ताहेर अली कांचवाला बोहरा, शब्बीर भाई गलियाकोट वाले ,दीपक सोनी ,रतन दास बैरागी, असलम पठान,रमेश धनराज सोलंकी, कान्हा धाकड़, नानूराम माली ,भेरू लाल मेघवाल, नवीन भाटी, किशन वर्मा, राकेश वर्मा, जोहर गांधी ,प्रवीण बंजारा, लक्ष्मण भाई सोलंकी, इस्लाम भाई, सुरेश सोलंकी, समरथ सोलंकी, नवीन भाटी, नितिन सोलंकी ,अली असगर, जाहिद हुसैन आदि भारी संख्या में उत्साह के साथ कांग्रेस  कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE