BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 7:20 pm
KHABAR : कृति की चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न, समृद्धि सोनी, मिश्का सुहील, हर्षित कटारिया और ममता चारण ने जीते प्रथम पुरस्कार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की अग्रणी साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था कृति द्वारा चार वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जो कि गांधी वाटिका में संपन्न हुई।इस प्रतियोगिता में लगभग 800 बच्चों ने अपनी कला का हुनर दिखाया। 

उच्चत्तर माध्यमिक वर्ग में कान्वेंट स्कूल की समृद्धि सोनी ने प्रथम, कान्वेंट के पहल शर्मा द्वितीय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के शरद अहीर ने तृतीय पुरस्कार जीता। माध्यमिक वर्ग में कार्मल कान्वेंट की मिश्का सुहील प्रथम, किंजल कुमावत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय व पहल गोयल कार्मेल कान्वेंट तृतीय रही। प्राथमिक वर्ग में हर्षित कटारिया कार्मेल कान्वेंट प्रथम, हंसा माली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वितीय, तस्लीन कोर कार्मेल कान्वेंट तृतीय रही। वहीं मुक बधिर वर्ग में ममता चारण प्रथम, नीता रेगर द्वितीय, हर्षिता पाटीदार तृतीय रही। पुरस्कारों में नगद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक प्रोफेसर राजेश कुमार डोडिया, अणुआदित्य सेठिया, तोसीवाघे खान, सुरेश खटोड, रमेश चंद्र प्रजापति थे।

इसी के साथ कृति द्वारा एकल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें क़ोमल चौहान प्रथम, जतिन सक्सेना द्वितीय, प्रियांकी तृतीय एवं पार्थ पाराशर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक आशा सांभर व सत्येंद्र सक्सेना थे। नृत्य प्रतियोगिता के साथ ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी समूह आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।  

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीएम नेहा मीणा ने कहा कि साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का नाम लेते ही कृति संस्था का नाम सामने आता है। मुक बधिर बच्चों को मंच प्रदान कर कृति संस्था ने जो प्रयास किया है वह सम्मान योग्य कदम है।सभी वर्ग के बच्चों का प्रयास उल्लेखनीय है। सभी बच्चे एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े। जो बच्चे प्रतियोगिता में पीछे रह गए हैं वह अपनी कमी में सुधार कर अगली प्रतियोगिता में दुगने उत्साह के साथ भाग ले तो पुरस्कार उनके कदमों में होगा। निःशक्त को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सम्मान योग्य कदम है। बच्चों ने चित्रकला में प्रकृति के विभिन्न रंग भरे हैं जो देखकर एक अलग अनुभूति हुई है। 

कार्यक्रम में कृति संस्था अध्यक्ष भरत जाजू ने प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कृति विगत 30 वर्षों से सक्रिय रूप से सांस्कृतिक सामाजिक क्षेत्र में हर वर्ग के लिए विभिन्न आयोजन करती रही है। सामाजिक मुद्दों पर भी परिचर्चा का आयोजन करवाती रही है। कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल गौड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर माधुरी चौरसिया ने किया एवं आभार कृति सचिव कमलेश जायसवाल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृति के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौड़, प्रकाश भट्ट, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, सतीश भटनागर, डॉक्टर अक्षय पुरोहित, दिलीप मित्तल, गणेश खंडेलवाल, डॉक्टर जीवन कौशिक, अरुण खाबिया, नरेंद्र लोढ़ा, नरेंद्र पोरवाल, मुकेश कासलीवाल, तेज सिंह जैन, लोकेंद्र बंसल, श्याम थारेचा, विनोद शर्मा, सुरेश कुमार सिंहल आदि कई गणमान्य नागरिक व बच्चों के अभिभावक व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE