चित्तौडग़ढ़। देश की सबसे बड़ी और तेजी से अग्रसर होती एपेरल और एसेसरीज स्पेशियलिटी चेन रिलायन्स रिटेल ट्रेण्ड्स ने पुरूषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया है। फैशन परस्त लोगों के लिए विंटर सीजन साल के अंत में आता है और ऐसे में कोजी लेयर्स, टाइट फिट्स, की जरूरत महसूस की जाती है इसके अलावा भी बहुत कुछ एपेरल पसंद किए जाते हैं। सर्दियों में गर्म और स्टाइलिश रहने के लिए लेयरिंग महत्वपूर्ण है।
ट्रेंड्स विंटर क्लोथिंग कलेक्शन मौसम को टक्कर देने के लिए स्टाइलिश सॉल्यूशन्स प्रदान करता है। पुलोवर्स स्वेटर्स, हुडेड स्वेटशर्ट, महिलाओं के लिए लम्बे स्वेटर और पुरुषों के लिए ऊनी स्वेटर सर्दियों की शैली को आसान बनाते हैं। ट्रेण्ड्स के विंटर कलेक्शन की पसंद से महिलाएं काफी प्रभावित होंगी।