BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 10:49 am
NEWS : ग्राम घोसुंडी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समारोह का आयोजन, जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान, छात्रों के लिए ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराने की भी स्वीकृति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

बस्सी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसुंडी में सादे समारोह में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंडर 14 वर्ष हॉकी टीम का ग्राम वासियों में सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार बेरवा एवं सरपंच गोपाल सिंह चुंडावत की उपस्थिति में माला पहनाकर सम्मान किया। इससे पूर्व स्थानीय विद्यालय की अंडर 14 वर्ष हॉकी टीम ने रा उ प्रा वि भंवरकिया मैं आयोजित 66वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता रही।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार जैन प्रधानाचार्य ने की। मुख्य अतिथि सूरज कुमार बेरवा सहायक उप निरीक्षक कोतवाली निंबाहेड़ा मुकाम नेगडियाकला रहे। विशिष्ट अतिथि का पद सरपंच गोपाल सिंह चुंडावत रतन लाल बेरवा कांस्टेबल भीलवाड़ा एवं गोपाल लाल बेरवा कॉन्स्टेबल भीलवाड़ा रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का सम्मान करते हुए विजेता छात्रों को बधाई दी। 
मुख्य अतिथि सूरज कुमार ने खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु छात्रों से अपील की एवं प्रत्येक छात्र को खेल में भाग लेने की शपथ दिलाई एवं राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 500 -500 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
विशिष्ट अतिथि  गोपाल सिंह एवं रतन लाल बेरवा ने खेल के सर्टिफिकेट का जीवन एवं राजकीय सेवा में होने वाली उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शा. शि. कमलेश ओझा ने की जानकारी दी कि स्थानीय विद्यालय के दो छात्र अंडर-19 एक छात्रा अंडर-19 एवं 5 छात्र अंडर 14 टीम में राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं।
कार्यक्रम में यशोदा वैष्णव एवं महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल ने कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 64 एवं स्थानीय गांव के निवासी हाल मुकाम चित्तौड़गढ़ के रिटायर्ड प्राध्यापक पुष्पा दशोरा ने कक्षा 1 से 5 तक के अध्यनरत 84 छात्र छात्राओं हेतु सर्दी से बचाव के लिए जर्सी ऊनी वस्त्र प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इसका संस्था प्रधान ने दशोरा एवं संगठन के पदाधिकारी प्रदेशअध्यक्षा कुंतल तोषनीवाल ,प्रदेश सचिव अनीता अजमेरा, ग्राम विकास संयोजिका नीलिमा झवर का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ , ग्राम वासी, एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में टीम प्रभारी नारायण लाल कुमावत एवं अतिथियों ने विजेता ट्रॉफी प्रधानाचार्य को सुपुर्द की। संचालन राजेश कंडेरा ने किया एवं सुरेश कुमार मीणा तथा और सिंह चौहान ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बेरवा ने अंडर 14 वर्ष के राज्य स्तर पर चयनित छात्रों को भी पुरस्कार देने की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE