BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 11:30 am
KHABAR : कर्मकांडी विप्र परिषद का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न, परिषद के कार्यो की हुआ सराहना, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। कर्मकांडीय विप्र परिषद नीमच का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम 18 सितंबर 2022 शुक्रवार को श्री किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच में संपन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश भारद्वाज (अध्यक्ष व्यापारी संघ नीमच), सुनील शर्मा (संपादक मालवा टुडे), राजेंद्र शर्मा (अध्यक्ष श्री किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच), गजेंद्र शर्मा एडवोकेट (अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज समिति नीमच) एवं विशिष्ट अतिथियों में पत्रकारगण सुभाष ओझा, भूपेंद्र गॉड बाबा, सुरेश सन्नाटा, कमलकांत जोशी, श्रवण शर्मा राज, धर्मेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, जीवन कौशिक, संजय शर्मा, कपिल नागदा, कपिल शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम विद्वान पंडितो द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। उसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम जी की पूजा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परिषद के पदाधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह के द्वारा सम्मान किया गया। उसके बाद परिषद के अध्यक्ष प मालचंद शर्मा द्वारा परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। उसके बाद अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सभी अतिथियों द्वारा यह कहा गया कि परिषद द्वारा मुहूर्त त्यौहार व्रत आदि के विषय में जो निर्णय दिए जाते हैं वह सभी के लिए लाभकारी होते हैं तथा परिषद के द्वारा दिए गए निर्णय को सभी जन मानते भी हैं। 

कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव पंडित जयप्रकाश शास्त्री के द्वारा किया गया एवं अंत में उपाध्यक्ष प पंडित राधेश्याम उपाध्याय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 
इस कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष पंडित मालचंद शर्मा सहित पंडित राधेश्याम उपाध्याय, पंडित प्रेम प्रकाश गौड़, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा, पंडित रामेश्वर शर्मा, पंडित चंचल शर्मा, पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित जगदीश पुरोहित जावी, पंडित दिनेश शर्मा चीनी, पंडित महेश शर्मा, पंडित राम अवतार शर्मा, पंडित लक्ष्मण शर्मा, पंडित राहुल (मनोज ) शर्मा, पंडित सुनील शर्मा, पंडित राकेश चतुर्वेदी, पंडित सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE