BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 6:34 pm
KHABAR : गीले कचरे से बनाए खाद अनुपयोगी मटके के साथ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत होम कंपोस्टिंग कार्यशाला हुई संपन्न, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

डीकेन। नगर परिषद डीकेन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नम्बर वन बनाने हेतु नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुरली राठौर के दिशा निर्देशन में सहयोगी संस्था यूनिक के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 11 में संचालित सरदार पटेल हाई स्कूल में छात्र छात्राओं को होम कंपोस्ट एवं संवहनी स्वच्छता के बारे में समझाया गया। 

कंपोस्ट बनाने की पद्धति के बारे में संस्था के अजय सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले अनुपयोगी मटके को अच्छे से साफ करें अब उसमें 4 इंच मिट्टी डालें फिर गीले कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मटके में डालें जब मटका एक तिहाई भर जाए तब थोड़ा सा दही या छाछ डालें यह विधि क्रमशः अपनाएं मटका पूरा भर जाने पर मटके का मुंह मिट्टी से बंद कर उसे खुली धूप में रख दे 2 सप्ताह बाद आप देखेंगे गीला कचरा पूर्ण रूप से कंपोस्ट खाद में परिवर्तित हो जाएगा। जिसे आप अपने बागवानी में या अन्य पौधों में उपयोग कर सकते हैं साथ ही घर से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग भागों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा के रूप में कचरा गाड़ी में डालें गीला कचरा (सब्जी की कतरन, चाय पत्ती, बचा हुआ खाना, राख, अंडे के छिलके, पेड़ पौधे के पत्ते इत्यादि) एवं सूखा कचरा में (पॉलिथीन, प्लास्टिक, रबर, कांच, लकड़ी के गट्टे, धातु इत्यादि) आते है। 

अंत में सहयोगी संस्था के टीम लीडर राजकुमार ठाकुर ने छात्र छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में टीम मेम्बर अनिल मेघवाल, स्कूल प्राचार्य प्रियंका गोयल सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE