नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा ट्रामा सेंटर ओपीडी में सोमवार 20 मई को वृद्धजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा हैं। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों एव मेडिकल टीम द्वारा वृध्दावस्था से जुड़ी बीमारियों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार कर दवा वितरण किया जाएगा। शिविर में आने वाले पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी बनाईं जाएगी।
जिला चिकित्सालय में स्थित आइडियल फ़ीजियोथेरेपी यूनिट में वृद्धजन हेतु निःशुल्क फ़ीजियोथेरेपी की व्यवस्था भी रहेगी। सिविल सर्जन डॉ महेन्द्र पाटिल एवं वृद्धजन कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ मनीष यादव ने जिले के सभी वृद्धजनो से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।