गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के नेतृत्व में वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार ग्रीष्मकालीन जल सेवा प्याऊ गुना रेल्वे स्टेशन पर स्टेशन चल रही है। डीओसी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने बताया कि गुना स्टेशन का निरीक्षण करने आये मण्डल वाणिज्य प्रबंधक पंकज दुबे ने स्काउट गाइड के सेवा कार्य की प्रशंसा की एवं यात्रियों को शीतल जल भी पिलाया शिक्षको के साथ साथ प्राचार्य ने भी जल सेवा की है।