BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 7:56 pm
REPORT : भाजपा पार्षद ने नगर विकास के कार्यों को लेकर सीएमओ ओपी नागर को सौंपा पत्र, नगर विकास के इन मुद्दों को शामिल करने की उठाई मांग, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। नगर परिषद द्वारा आयोजित की गई बैठक में भाजपा पार्षद द्वारा नगर विकास के कार्यों को लेकर नगर परिषद के सीएमओ ओपी नागर को पत्र सौंपा, जिसमें आगामी परिषद की बैठक में नगर विकास में विभिन्न मुद्दों को शामिल करने की मांग की गई। इस दौरान जीरन नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन राजौरा, नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि किशन अहिरवार, भाजपा पार्षद विनोद पाटीदार, यशोदा मधुसूदन राजौरा, गायत्री बबलू भिलावत, अनीता दिलीप सुथार संध्या विकास सुथार, प्रभा राजेश लक्षकार, किरण किशन अहिरवार सहित अन्य मौजूद रहे। 

पत्र में इन बिंदुओं का जिक्र-
1 नगर की प्रमुख सड़क के किनारों की साइड भरने हेतु
2 नगर में प्रधानमंत्री आवास के लिए छूटे पात्र परिवारों को सूची बना कर प्रधानमंत्री आवास दिए जाएं 
3 करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए बनाए नया बस स्टेंड को पुनः शुरू किया जाए
4  नगर परिषद द्वारा नगर के अति प्राचीन स्थलों पर्यटक के रूप विकसित करने 
5 प्रमुख रोड श्री गणेश मंदिर से मंडी हायर सेकेंड्री स्कूल से बीस भुजा माता मंदिर तक डिवाइड रोड बनाया जावे
6 कांजी हाउस के स्थान पर  वाचनालय व आंगनवाड़ी बनाया जावे
7 श्री बीस भुजा माता जी मंदिर के पास बगीचा एव बालाजी मंदिर के पास के बगीचे की दीवारों पर रंगाई पुताई व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला चकरी लगाने हेतु
8 नया बस स्टैंड पुनः प्रारंभ करने हेतु  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 
चौराहे सौंदर्य करण कर सीसी बनाने हेतु
9 नगर पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली उसके बाद की जर्जर सीसी रोड मरम्मत किए जावे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE