BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<     KHABAR : छात्र ने थर्माकोल से बनाई केदारनाथ मंदिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य.. <<     VIDEO NEWS: Jyotiraditya Scindia की मां का निधन, राजमाता.. <<     KHABAR : श्रेया पोरवाल ने सीबीएससी परीक्षा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेना जैसी ड्रेस में नज़र आएगा इंदौर निगम का.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर में पूजन से साढ़े तीन लाख की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा-रामपुरा रोड और शाम का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भरभड़िया और अनुराधा, जब घर से.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में वोटिंग के बाद CM डॉ मोहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : प्रेमी से विवाह को लेकर लड़की पहुंची.. <<     KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने बिजावर में विभिन्न.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 10:58 am
KHABAR : शुक्रवार का दिन रहा शामगढ़ में विकास यात्रा लोकार्पण भूमि पूजन का, पुलवामा शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने विकास यात्रा के दौरान शामगढ़ नगर परिषद में 13 करोड़ 17 लाख 88 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। 8 करोड़ 52 लाख से निर्मित होने वाले रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 1 करोड़ 66 लाख 59 हजार से निर्मित होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 1 करोड़ 66 लाख 59 हजार रुपए से निर्मित शामगढ़ नगर में खेल मैदान का लोकार्पण किया। 99 लाख 59 हजार से निर्मित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 22 लाख 39 हजार से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 6 लाख 57 हजार से निर्मित अलौकिक गार्डन के पास बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 4 लाख 15 हजार से निर्मित वार्ड 15 में पानी की टंकी परिसर में बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया।

वार्ड नंबर 14, 15 13, से शुरू हुई विकास यात्रा का समापन शाम को अंडर ब्रिज के भूमि पूजन के साथ समाप्त हुआ। शुक्रवार दोपहर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्षा कविता नरेंद्र यादव अपनी विकास यात्रा लेकर वार्डो में पहुंचे वार्ड नंबर 14 स्थित महाराणा प्रताप गार्डन का भी कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया इसके साथ ही मंदसौर जिला कलेक्टर गौतम सिंह भी महाराणा प्रताप गार्डन पहुंचे l

मध्यप्रदेश शासन की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग जब वार्ड नंबर 14 पहुंचे तब संजीदगी दिखाते हुए बच्चों को धूप में बैठा देख खुद भी धूप में सभा करने का निर्णय लिया। लोगों की लंबे समय से चली आ रही अंडर ब्रिज की मांग को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने अपनी विधायक निधि की लगभग आधी राशि खर्च कर पूरा किया। जिसका भूमि पूजन शाम को मंत्री डंग ने रेलवे फाटक के पास सांसद सुधीर गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। 
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, नगर परिषद अध्यक्षा कविता नरेंद्र यादव एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सुनील पटेल श्रीराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शामगढ़ धीरज संघवी, समाज सेवी वीरेंद्र यादव, राधेश्याम वेद महान अन्य भाजपा के नेता उपस्थित थेl  

इस दौरान मंत्री डंग द्वारा कहा गया कि सरकार ने हमेशा विकास के कार्य किए हैं और सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी आने नहीं दी जाएगी। आज पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शहर हो या गांव सभी दूर विकास के कार्य लगातार जारी हैं। विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ भी दिए जा रहे हैं। विकास यात्रा का एकमात्र उद्देश्य है, अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना। हर व्यक्ति शासन की योजनाओं के बारे में जाने। 

सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि शामगढ़ अंडर ब्रिज बनने की वजह से आसपास के 40 गांव को इसका लाभ मिलेगा। यह अंडर ब्रिज इन गांव के आर्थिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हमेशा आर्थिक विकास एवं आर्थिक उन्नति के कार्य करती हैं। आज पूरे विश्व में भारत की छवि अलग बनी हुई है। आज हम विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE