भवानीमंडी। शहर के पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यात्री सारे नलो में देखता हैं लेकिन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की व्यवस्था नहीं होने पर निराश होकर अपनी सीट पर बैठ जाता हैं।
आपको बता दे कि ये स्टेशन दिल्ली-मुंबई बड़ी लाइन से जुड़ा हुआ हैं। यहां तक की प्लेटफार्म 2 के वाटर कूलर भी बंद पाए गए। इस विषय में जब एसएससी इंचार्ज साहब से बात की तो उन्होंने बताया कि जब पेसेंजर गाड़ियों का आवागमन रहता हैं तब वाल चालू किया जाता हैं और अभी एक समस्या ये भी हैं की जगह-जगह रेलवे बोर्ड का काम भी चल रहा हैं तो अभी थोड़ी पानी की परेशानी भी हैं।