सिंगोली। थानांतर्गत ग्राम जामरनिया में मंगलवार दोपहर एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटके मिला है। सिंगोली पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
सिंगोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामरनिया निवासी ओंकारलाल पिता भंवरलाल धाकड़ उम्र 55 साल सुबह करीब 10 बजे घर से खेत पर गया था, दोपहर बाद जब खेत मालिक खेत पर गया तो उसने पेड़ से लटके हुए ओंकारलाल की लाश को देखा, बाद में उसने परिजनों सहित सिंगोली पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के मुताबिक ओंकारलाल ने अब तक विवाह नहीं किया है, जबकि उसका भाई भी कुंवारा है, और वह दोनों गांव में अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लगता है। फिलहाल मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।