BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 11:45 am
NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन बैंक की स्थापना का उद्देश्य- डॉ सेठिया,  स्थापना दिवस पर ऋणी ग्राहक संवाद कार्यक्रम संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया ने बैंक के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित अर्बन ऋणी ग्राहक संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ऋणी सदस्य ही बैंक की प्रगति के वास्तविक आधार स्तंभ है। जो बैंक की लाभप्रद्ता बढ़ाने में योगदान के साथ ही नियमित समय पर ऋण किश्तों का भुगतान कर बैंक की साख वृद्धि में सहयोग करते है। अर्बन बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही शहरी क्षेत्र के मध्यम वर्ग के लोगो को आर्थिक मदद कर उनके सपनो को साकार करना है। 
सेठिया ने विस्तार से ऋण प्रणाली को बताते हुए ऋणी ग्राहकों से अपील करते हुए कहा की इस बैंक के साथ जुड़ने के बाद अपने व परिवार के सपनो को साकार करने के लिए व्यवसाय वृद्धि में बैंक का अधिकतम सहयोग ले और सहकारिता के भाव से परिवार की भावी पीढ़ी को  जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाए। ताकि भावी पीढ़ी भी सहकारिता से जुड़ कर गर्व की अनुभूति कर सके। डॉ सेठिया के अनुसार आगामी चार माह में शत प्रतिशत ऋणी सदस्य बंधुओ से संवाद कार्यक्रम शाखा स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे और युवाओं को जोड़ने के लिए अर्बन युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बैंक की प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। 
बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने सभी का स्वागत कर बैंक की नवीन योजनाएं की जानकारी देते हुए कहा कि त्वरित ऋण स्वीकृति के साथ बैंक हर समस्या के भी त्वरित समाधान का प्रयास करता है।
पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, राधेश्याम अमेरिया, कल्याणी दीक्षित, बाबर मल मीणा, हेमंत शर्मा ने भी मंचासीन होकर विचार व्यक्त करते हुए ऋणी सदस्य बंधुओ का बैंक से जुड़कर सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया ने कहा कि बैंक के 24वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही रजत जयंती में 250 करोड़ के व्यवसाय का तय लक्ष्य ऋण लेने वाले सदस्यों से ही संभव है।
संवाद कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल, प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी, ऋण प्रबंधक राजेश अवस्थी, शाखा प्रबंधक अजय राठौर, चंदेरिया शाखा प्रबंधक मनीष पराशर ने अतिथियों का उपरने से अभिनंदन किया। 
संवाद कार्यक्रम में उद्यमी बलराज मेनारिया, जोगेंद्र सिंह हाड़ा, रेखा अग्रवाल, छोटू सिंह राजपूत, हरीश गुरनानी, कन्हैया लाल नारानीवाल, कैलाश सिंह भाटी, कैलाश धोबी, शांति लाल मंडोवरा, बलवंत मेनारिया, नरेंद्र सिंह राजोरा, उमाशंकर दाधीच, अभय नाहर, अशोक सेन, राकेश सखवाया, प्रमोद गोखरू, प्रदीप जैसवाल, अमन दाधीच, धर्म चंद जैन, जयश्री शर्मा, अनुज जैन, कालू लाल सिंघवी, श्याम दास वैष्णव आदि ने कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बैंक से जुड़ कर प्राप्त हुई व्यवसायिक उपलब्धियों के बारे में बताते हुए बैंक द्वारा बड़े बैंकों के समकक्ष प्रदत्त सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने किया व आभार व्यक्त प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE