नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर के आदेशानुसार नालसा, गरीबी उन्मूलन का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवायें, योजना 2015 एवं शाला त्यागी बच्चों को विद्यालय में पुन: प्रवेश दिलवाये जाने एवं कोविड-19 में माता पिता को खो चुके बच्चों को शिक्षा एवं शासन की योजना का लाभ दिलवाये जाने विषय पर दिनांक 26 फरवरी 2023 को ग्राम पंचायत रेवली देवली के पंचायत भवन में पैरालीगल वालेंटियर मोहनलाल नागदा, हरि सिंह, दीपक गौड़ के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर मोहनलाल नागदा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कौन-कौन व कैसे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है, और शिविर में उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्य के बारे में जागरूक किया। शिविर में शासन द्वारा चलायी जाने वाले गरीबी उन्मूलन योजनाओं एवं कोविड-19 में माता पिता खो चुके बच्चों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने वाली योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर रेवली देवली पंचायत की सरपंच हाबुड़ी बाई, सचिव राजेश पाटीदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।