BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2026, 3:49 pm
KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासत, जीतू पटवारी ने बीजेपी को दी खुली चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी को खुली चेतावनी दी है। पटवारी ने राज्यसभा की तीसरी सीट की अटकलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें, नहीं तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 500 प्रतिशत राज्यसभा में कांग्रेस का मेंबर तैयार है। मीनाक्षी नटराजन ही जाएंगी। बीजेपी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें तो स्वागत योग्य है, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लेकर हटधर्मिता की तो ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा, बीजेपी याद रखे।


महंगाई पर भी बोला हमला
महंगाई पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिन का वादा किया था। 125 पेट्रोल डीजल पार, 100 के पार डॉलर, 1000 के पास सिलेंडर और 114000 करोड़ का सोना बेच दिया। 100 लाख करोड़ 1 ट्रिलियन डॉलर सिर्फ तीन लोगों के पास पहुंच गया। 90 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर है। यह विकसित भारत की तस्वीर है। 12 साल में 6 बार हाथ जोड़कर मोदी ने कहा देश बचा लो। पहले विश्व के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 12 साल के कार्यकाल में जनता से गुहार लगाई कि देश को बचा लो, गजब है।


हालात बद से बदत्तर- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि हालात बद से बदत्तर है। राहुल गांधी ने समय से पहले ट्रेड डील को लेकर चेताया था। जब 9 लाख करोड़ रुपए का सामान कंपलसरी खरीदना पड़ेगा तो डॉलर की कीमत बढ़ेगी और महंगाई पर इसका असर पड़ेगा, जो हमें दिख रहा है। भयानक बेरोजगारी, भयानक भ्रष्टाचार है। अर्थव्यवस्था और विदेश नीति दोनों फेल हैं। यह सिर्फ नफरत की राजनीति कर सकते हैं। लोकतंत्र खरीदकर सत्ता में काबिज होना चाहते हैं।


तीसरी सीट को लेकर सियासी पारा हाई
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है। तीसरी सीट पर मुकाबले की बढ़ती आशंकाओं के बीच बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को सोमवार तक भोपाल में ही रुकने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचेतक कैलाश विजयवर्गीय के तीसरी सीट को लेकर दिए गए संकेतों के बाद अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी तीसरी सीट पर कब्ज़ा जमाने के लिए पूरा जोर लगाने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने खेमे को एकजुट रखने में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE