भगवानपुरा। नगर में लम्बे समय बाद ग्राम पंचायत द्वारा कचरा वाहन की सौगात मिली है। अब गंदगी का ढेर जगह जगह नही लगेगा। रविवार को सरपंच ज्ञानसिंह डावर ने विधिवत कचरा वाहन का पूजन कर नारियल फोड़कर वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ पवन शाह भी मौजूद रहे।
सरपंच ज्ञानसिंह डावर ने बताया कि गांव में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा। जिसमें पहली प्राथमिकता साफ सफाई पर रहेगी, ताकि हमारा गांव स्वच्छ एवं गंदगी मुक्त रहे।
वहीं कचरा वाहन मिलने पर नगरवसियो ने ग्राम पंचायत का आभार माना है। सरपंच के अथक प्रयासों से नगर को कचरा वाहन की सौगात मिली है। इस अवसर पर सचिव गोविंद मालविया, उपसरपंच बहादर अजनारे, सुनील जाधव, सचिन सेन आदि मौजूद थे।