सिंगोली। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्थायी वारण्ट तामीली अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुन्दरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस टीम द्वारा विगत 03 वर्षों से प्रकरण क्रमांक 1563/2019 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में फरार चल रहे स्थायी वारण्टी मनीष पिता राजकुमार जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी वार्ड नम्बर 04 केशवनगर सिंगोली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी सिंगोली कैलाश चौहान, प्रआर 315 मनोज झाला, प्रआर 218 कन्हैयालाल राठौर की सराहनीय भूमिका रही।