मन्दसौर। जिला अस्पताल परिसर में आज लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिन का सामूहिक अवकाश रखा गया। सामूहिक अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, एक्सरे सेन्टर में कर्मचारी नहीं दिखे, जिससे आम लोग परेशान हुए।
मोहन लाल धनगर रेडियोग्राफी जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि प्रगतिशील रेडियो ग्राफी संघ के द्वारा एक माह पूर्व ज्ञापन दिया गया था। अभी तक शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संदर्भ में पूरे प्रदेश भर में रेडियो ग्राफी संघ द्वारा एक दिन का सांकेतिक अवकाश घोषित किया गया। हमारी मांगे रेडियेशन भत्ता, ग्रेड पे आदि है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।