BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 6:39 pm
BIG NEWS : राजस्थान का नेशनल हाईवे और तेज रफ्तार कंटेनर, जब रास्ते में आगे बढ़ा चालक तो मिली पुलिस की घेराबंदी, जब अधिकारियों ने वाहन रोक की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, क्विंटलों से हो रही थी तस्करी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को साढ़े तीन क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित ट्रक कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में पेपर फाइबर के ड्रमों के बीच में छुपाया हुआ था अवैध डोडाचूरा।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पु. नि. मय टीम व हरेंद्र सिंह सोदा थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ मय टीम के कोटा भीलवाड़ा जयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे रोड पर स्थित भंडारिया पुलिया पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान कोटा की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने हाथ का इशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया तो  चालक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। वाहन चालक द्वारा इस प्रकार घबराने से वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार कंटेनर की तलाशी ली तो कंटेनर के अंदर पेपर फाइबर के ड्रमों के बीच में  छुपाया हुआ डोडा चूरा मिला। कुल 18 काले रंग के कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने  नियमानुसार डोडाचूरा का वजन किया तो कुल वजन 355  किलोग्राम हुआ। पुलिस ने उक्त वाहन व अवैध डोडा चूरा को जब्त कर वाहन चालक झुंझुनू  खुडिया निवासी जय सिंह पुत्र पितराम जाट को अवैध डोडाचूरा परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना  सदर चित्तौड़गढ़ पर  अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया- 
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह  पु.नि.,  हरेंद्र सिंह सौदा थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़, हमेरलाल उ.नि., हेड कांस्टेबल शिवलाल, भूपेंद्र सिंह, , कांस्टेबल ललित सिंह,  चन्द्रकरण, मुनेंद्र,  प्रकाश, राजदीप, अजय, दिनेश  दुर्गा राम, हेमवृत, सुरेंद्र पाल, बलवंत सिंह , भजन लाल व मुकेश। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE