BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 2:52 pm
BIG NEWS : धर्म छुपाकर अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी फिरोज पिता सुल्तान हुसैन, आयु 22 वर्ष निवासी पीताम्बरा कॉलोनी छापीहेडा रोड नलखेडा जिला आगर मालवा को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(व्ही) सहपठित धारा 376(2)(एन) में आजीवन कारावास एवं 3000 रू के अर्थदण्ड, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल)/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000 रू के अर्थदण्ड, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा-5 में पांच वर्ष का सश्रम कारावास एवं 50,000 रू के अर्थदण्ड, भादवि की धारा 366 में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रू के अर्थदण्ड, धारा 363 में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रु के अर्थदण्ड एवं धारा 323 भादवि में 1000 रु के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा आरोपी इमरान खां पिता रफीक खां आयु 28 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती नलखेडा जिला आगर मालवा को धारा 363 भादवि में भोगी गई कारावास की अवधि 1 वर्ष 4 माह 09‍ दिन एवं 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। आरोपीगण द्वारा जमा की जाने वाली जुर्माने की राशि व 4,00,000 रू प्रतिकर स्वरूप पीडिता को दिलाने के आदेश भी माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये। 

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, प्रतीक श्रीवास्तव एडीपीओ शाजापुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार पीडिता ने अपनी मां के साथ दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को थाना नलखेडा में रिपोर्ट की थी कि, वह आरोपी फिरोज से करीब एक साल पहले से परिचित है। आरोपी फिरोज ने उसे अपना नाम राजेश शर्मा बताया था। उसने उसे एक की-पेड मोबाईल दिया था। आरोपी फिरोज ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरि‍क संबंध बनाये। घटना दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को रात करीब 08.30 बजे पीडिता घर के सामने स्थित दूध डेयरी पर दूध लेने जा रही थी तभी आरोपी फिरोज एवं इमरान मोटरसाईकिल से आये और उसे गुदरावन पडाना तरफ लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी फिरोज के मोबाईल पर किसी का फोन आया और उसने फोन पर सलाम किया। तब पीडिता ने उससे पूछा कि तुम दूसरे धर्म के हो क्या तो आरोपी ने उससे कहा कि वह फिरोज चने वाला है। इस पर पीडिता ने उससे कहा कि तुमने अपना नाम राजेश शर्मा क्यों बताया तुम अभी के अभी मुझे घर छोडो। इस पर फिरोज ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाईल छीनकर तोड दिया। पीडिता के चिल्लाने पर दोनों आरोपी उसे वहीं छोडकर भाग गये। पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना नलखेडा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

शासन की ओर से पैरवी देवेन्द्र कुमार मीना, जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक शाजापुर प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा की गयी। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को एवं अभिलेख पर आई साक्ष्य  से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषी पाते हुये दण्डित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE