BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 3:16 pm
REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर नेहा मीना ने की जनसुनवाई, 56 लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्प‍रतापूर्वक निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश अपर कलेक्टर नेहा मीना ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में जनसुनवाई करते हुए जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में नीमच के अनुराग सक्सेना ने शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करने, भोलियावास की वरदी बाई ने मारपीट कर, जान से मारने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नीमच के सत्यनारायण धनगर ने मानदेय भुगतान करवाने, जीरन की श्यामा बाई तेली ने अवैध नामान्तरण रूकवाने, जावद के राहुल मेघवाल ने प्रसूति योजना का लाभ दिलवाने, हनुमंतिया रावजी के बंशीलाल ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, ग्वालटोली के भगवतीलाल प्रजापत ने समग्र आईडी में नाम दर्ज कर बीपीएल कार्ड दिलवाने एवं मनासा की गुड्डी बाई तेली ने पेतृक मकान पर कब्जा करने वालांे के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन जन सुनवाई में प्रस्तुत किया।  
इसी तरह अम्बेडकर कॉलोनी नीमच की विध्या बाई, नीमच के संजय गौड, कुण्डला की लक्ष्मी बाई डांगी, तुम्बा की भूरी बाई बागरी, नीमच सिटी की हमीदा बानो, बालागंज मनासा के चेनसुख सुतार, राधेश्याम, नन्नो बाई, चीताखेडा की शांति बाई, निपानिया के बाबू नायक, जीरन के पूनमचंद धर्मा, गिरदौडा के किशन सिंह राजपूत, मोडी की सुशीला बाई, मंजू बाई, शांतिलाल, गोपाल राठौर, स्कीम नं.-7 नीमच के नरेश, लुहारिया जाट के भेरूलाल गुर्जर, ग्वालटोली के राम सिंह पटेल एवं बाक्याकखेडा रामपुरा की डाली बाई बंजारा ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE