नीमच। टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त कर वस्त्रों की सिलाई करने से भादवामाता निवासी अनिता पति कन्हैयालाल की आमदनी में वृद्धि हो गई है। पहले वह कृषि मजदूरी कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रही थी।
ऐसे में उसे समाचार पत्रों के माध्य्म टंट्या मामा आर्थिक कल्यााण योजना के बारे में पता चला तो उसने जिला अंत्यावसायी कार्यालय नीमच से सम्पर्क कर उक्त योजना के तहत ऋण आवेदन किया। अनिता को यूको बैंक की सावन शाखा से टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 50 हजार रूपये का ऋण मिला। इससे उसने सिलाई का मटेरियल क्रय किया और सिलाई प्रारम्भ की। अब अनिता को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। वह अपने परिवार का भरण पोषण भी अच्छे से कर रही है। अनिता इसके लिए मप्र सरकार को धन्यवाद दे रही है।