मंदसौर। जिले की थाना नाहरगढ पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में घटना दिनांक से ही फरार आरोपी ढंगल सिह उर्फ रमेश सिंह पिता देवी सिह रावत राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रेनपुरा हाल मुकाम ग्राम रूपाली कला थाना मसुदा जिला अजमेर राजस्थान को किया गिरफ्तार, 5000 रुपये का ईनामी फरारी उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।