BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 1:25 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर में नहीं थमेगा बारिश का दौर, किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिये अब मार्च महीने में किस दिन होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया हैं। बारिश व ओले गिरने की वजह से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह खराब हो गई है। वहीं काटकर रखी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आगामी 23 व 24 फरवरी को फिर से बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। 

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसा पहुंचा। आज मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज मौसम ठीक रहेगा। कुछ जिलों में जरूर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन मध्यप्रदेश में वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से 23 व 24 मार्च को फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच समेत प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

इन जिलों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की मानें, तो 23-24 मार्च को भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। नीमच, मंदसौर व रतलाम को भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE