शाजापुर। नपा अध्यक्ष का एक वीडियो समाने आया था जिसमें वो नपा सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित पर कार्य न करने देने के आरोप लगा रहे है वीडियो में नपा अध्यक्ष प्रेम जैन कह रहे है कि सीएमओ उनको कार्य नहीं करने देते है इससे शहरवासी परेशान हो रहे है मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमचंद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जैन बिना किसी कमीशन के कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं शहर के हालात बदहाल हो रही है वार्डों में समय पर पानी नहीं आ रहा है कहीं स्ट्रेचिंग (कचरा) ग्राउंड से लगातार उठते धुएं से शहरवासी को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड वासी परेशान है आए दिन पक्के निर्माण को खोद कर आमजन को परेशान किया जाता है सीवरेज का कार्य किया गया उसमे उससे भी नलियो का पानी रोड पर आ जाता है शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है नामांतरण, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी शहरवासी को चक्कर पर चक्कर लगाना पड़ रहा है इन सब का जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन को बताया है , शहर में आवारा सुहाना का आतंक है आए दिन नन्हे मुन्ने बच्चों पर हमले के वीडियो पूर्व में आ चुके हैं , एक छोटे से काम के लिए आम जनता त्रस्त है करोड़ों रुपए तेरे साथ की राशि व्यय करने के बाद भी शहर की स्थिति बदहाल है, शहर की जीवनदायिनी चिल्लर ( चित्रलेखा ) नदी की हालत भी बदहाल नदी नाला बन चुकी है।