BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 10:30 am
NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर द्वार पर पहुंचा भावभरा निमंत्रण, वीर-वीरांगनाओं ने पीले चावल व पुष्प देकर दिया न्योता, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की और से आगामी 01 से 08 जुलाई तक, अर्थात आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से अष्टमी तक आयोजित होने वाले अष्टदिवसीय भव्य एवं विशाल 21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ के लिए वेदपीठ की ओर से कल्याणनगरी में घर-घर भावभरा नगर निमंत्रण दिया गया। 


यह नगर निमंत्रण उस समय सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बन गया, जब वेदपीठ से जुड़े वीर-वीरांगनाओं ने कल्याणनगरी के प्रत्येक द्वार पर पहुंचकर पीले चावल और पुष्प भेंट करते हुए कल्याण महाकुंभ के सभी कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहभागिता निभाने का आग्रह किया। इस दौरान समग्र हिंदू समाज की 36 कौम के श्रद्धालुओं ने निमंत्रण सामग्री को मस्तक पर धारण कर सभी कार्यक्रमों में सहभागिता का आत्मीय विश्वास दिलाया। नगरवासियों ने कहा कि कल्याणनगरी का यह आयोजन भव्य, दिव्य और अनूठा है। 


इसमें उनसे जो भी संभव होगा, वे पूर्ण भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान वीर-वीरांगना दल की मातृशक्ति ने घर-घर जाकर नगर निमंत्रण के साथ साम्ब सदाशिव के स्टीकर भी लगवाए। महाकुंभ के निमंत्रण की यह श्रृंखला केवल कल्याणनगरी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के गांवों बाड़ी, बिनोता, जावद और नया गांव सहित कोटा, जोधपुर, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ तक भी पहुंचाई गई। नगर निमंत्रण के दौरान शहरवासियों ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी का विश्वास भी दिलाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE