BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 10:31 am
NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण एवं हरित कार्यप्रणाली पर संकल्प, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे बिरला कारपोरेशन लिमिटेड, चंदेरिया द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता एवं सरंक्षण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम “"प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" को आधार मानते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओ को आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण सप्ताह मनाया गया I इसी क्रम मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, महिलाओ एवं कारखाने मे कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स एवं माइंस कैंटीन मे श्रमिकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया I साथ ही प्लांट परिसर में ‘हाउसकीपिंग’ एवं ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी विभागों ने अपना सम्पूर्ण योगदान किया I


इकाई ने स्थानीय प्रशासन एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, चित्तौड़गढ़ के सहयोग से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें 3 जून 2026 को चित्तौड़गढ़ में आयोजित “महा स्वच्छता अभियान” राष्ट्रीय धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर, “ई-वेस्ट संग्रहण अभियान – ध्वज प्रस्थान समारोह” जिला कलेक्ट्रेट, “ईको प्रदर्शनी” पद्मिनी मॉल में तथा “बैडमिंटन प्रतियोगिता” इंदिरा गांधी स्टेडियम में, 4 जून 2026 को 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' एवं 5 जून 2026 को "Now For Climate” रैली शामिल हैंI कंपनी द्वारा सुरजना गाँव में भी गाँववालों के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकाली गई और जागरूकता के कार्यक्रम किए गए ।


सस्टेनेबिलिटी प्रमुख विनोद पालीवाल ने “स्वच्छ एवं हरित ही स्थायित्व है” विषय पर आधारित सभी कार्यक्रमों का समन्वय किया, जिसमें जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, कार्बन न्यूट्रैलिटी, ग्रीन बिल्डिंग एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।


संस्थान प्रमुख जयंत कांडपाल एवं अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को अधिक हरा भरा बनाने के लिए इस वर्ष कई हजार वृक्षों को लगाने का संकल्प लियाI कम्पनी के क्लब हॉल में पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही पृथ्वी को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण एवं खतरों के बारे में भी बताया गया इसके उपरांत पर्यावरण सरक्षंण हेतु शपथ दिलवाई गई एवं बिरला शिक्षा केंद्र स्कूल के छात्रों एवं पॉवर प्लांट टीम के हेमंत कुमार तिवारी द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी गई एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लियाI


कार्यक्रम का सुभारम्भ कम्पनी के सस्टेनेबिलिटी प्रमुख, विनोद पालीवाल द्वारा पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने, वृक्षारोपण करने, जलवायु परिवर्तन के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विवरण दिया I विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राहुल देव सिंह, महाप्रबंधक, डीआईसी, चित्तौड़गढ़ एवं विशेष अतिथि डॉ. गिरीराज सोनगरा, राज्य प्रदुषण नियंत्रण मंडल, चित्तौड़गढ़ ने कंपनी द्वारा पर्यावरण को सरंक्षित रखने के लिए किए गए कार्यो की सराहना की एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई दी I


इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर प्रकाश डाला तथा “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत वृक्षारोपण करके भूमि के सरक्षण की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण के हास् को रोकने के लिए हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे और प्रकृति का रक्षण - संरक्षण करना होगा तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को प्रतिबंधित करना होगा I


कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन  जगदीश नागदा व लोकेन्द्र दवे द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण विभाग के श्री रतिकांत चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया I


कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी आर.सी. झँवर, के.के. पाण्डे, मुकेश देपुरा, प्रबोध जेम्स, सत्यदेव व्यास, गोपाल कीर, बालेंदु गौड़, हेमंत श्रीवास्तव, कौशिक सवानी, विनोद पालीवाल एवं पर्यावरण विभाग उपस्थित रहे I

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE