BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 10:33 am
KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन संपन्न, 144 युवक-युवतियों के बायोडाटा हुए प्राप्त, पढे़ रतन पंडित की खबर 

Share On:-

उदयपुर। मेवाड़ पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में ब्राह्मण अविवाहित युवक-युवतियों, विधवा एवं तलाकशुदा महिला-पुरुषों का 28वां परिचय सम्मेलन शनिवार को आदिगौड़ समाज भवन, हिरण मगरी सेक्टर-5, उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम तपस्वी संत डॉ. एच.आर. पालीवाल के सानिध्य में एवं मुख्य अतिथि धर्मानंद जी स्वामी (श्री दत्तक पीठम, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश) तथा अध्यक्षता श्री रामचंद्र पालीवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समिति अध्यक्ष महर्षि सारस्वत ने बताया कि सम्मेलन में नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, खाचरौद, भोपाल, जयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडलगढ़, कोटा, राजसमंद, आमेट, अहमदाबाद सहित विभिन्न शहरों एवं राज्यों से ब्राह्मण युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने भाग लेकर अपना परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीर चक्र विजेता दुर्गाशंकर पालीवाल, श्रीमती तारा पालीवाल, श्रीमती प्रेमलता, बाबूलाल शर्मा, मदनलाल दशोरा एवं एडवोकेट त्रिलोक दशोत्तर ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नंदवाना, श्रीमती पूर्णिमा व्यास एवं महर्षि सारस्वत द्वारा उपरना, शॉल एवं सम्मान सामग्री भेंट कर किया गया।

सम्मेलन के दौरान बसंत पंचमी 2026 पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को समिति की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं प्लॉट से संबंधित बिल, आरटीओ एवं रजिस्ट्री दस्तावेज मंच पर प्रदान किए गए।

समिति द्वारा बताया गया कि सम्मेलन में प्राप्त 144 युवक-युवतियों के बायोडाटा पर आधारित परिचय पुस्तिका शीघ्र प्रकाशित की जाएगी, जिसे सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हितेष पालीवाल, कनिष्क पालीवाल, नाथूलाल, रामलाल, चंद्रशेखर मेहता, एसएस कॉलेज की किरण मेनारिया, प्रभुलाल सनाढ्य, प्रमोद एवं दिव्या सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति का वार्षिक लेखा-जोखा सीए विनोद श्रीमाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन में आए प्रतिभागियों के लिए चाय-नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। अंत में संत डॉ. एच.आर. पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE