BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 7:02 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन को त्वरित राहत देने के दिए निर्देश -जिला कलक्टर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविर-2026 सहित राजस्व, कृषि एवं अन्य विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिविरों में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही राजकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं पुनः अतिक्रमण के मामलों में प्रभावी कार्रवाई जारी रखने तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राजस्थान टेनेंसी अधिनियम, 1955 की धारा 175 एवं धारा 183-बी के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करने के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के अकृषि प्रयोजन हेतु भूमि परिवर्तन के प्रकरणों, निर्धारित अवधि में उपयोग नहीं की गई परिवर्तित भूमि से संबंधित मामलों तथा राजस्व नियमों के तहत आवंटित राजकीय भूमि के उपयोग की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में नामांतरण, सीमांकन, पत्थरगढ़ी एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राथमिक जांच से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने भू-राजस्व की विभिन्न मदों में वसूली एवं बकाया राशि, विभागीय ऑडिट पैरों की अनुपालना रिपोर्ट, कानून व्यवस्था की स्थिति, तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की।

बैठक में लाइट पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों, खरीफ संवत 2082 के लिए कृषि आदान अनुदान, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, राहत एवं रिजेक्ट प्रकरणों, क्रॉप वेरिफिकेशन एवं पोर्टल अपडेट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त अधिकारियों के भ्रमण, निरीक्षण, रात्रि विश्राम, प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम, आकस्मिक निरीक्षण, कार्यालयों में समय की पाबंदी तथा दैनिक जनसुनवाई की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड भ्रमण कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में पंजीयन लक्ष्यों की प्राप्ति तथा लोकायुक्त से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दिनेश धाकड़ एवं (भू.अ) रामचंद्र खटीक, अति. जिला कलक्टर रावतभाटा राजलक्ष्मी गहलोत सहित जिले के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित राजस्व संबंधी अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE