चित्तौड़गढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति तथा पोक्सो समिति एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता पारीक द्वारा बस्सी स्थित भगवती बाल ग्रह, राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह चित्तौड़गढ़ तथा ज्ञानदीप केयर होम चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव योगिता पारीक द्वारा ग्रहों में उपस्थित बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं यथा खाना, साफ-सफाई, पानी का निरीक्षण किया गया जो कि उचित पाई गईं। सचिव महोदय ने ग्रहों में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए तथा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी यथा आहार चार्ट, चिकित्सा रिकार्ड, मानसिक स्वास्थ्य सहायता के बारे में जानकारी ली। जेजेबी निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पूनम सेन एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रियंका पालीवाल उपस्थित रहीं।