BREAKING NEWS
NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 6:31 pm
KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में जुलाई माह की इस तारीख से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, 17 टीमें देंगी नशामुक्ति का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0' के तहत नीमच पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग का आगाज किया है। इसके तहत 26 जुलाई 2026 से दशहरा मैदान, नीमच में पांच दिवसीय 'पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में फुटबॉल टीमों के सचिवों की बैठक लेकर प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में नशामुक्ति का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

पांच दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ में जिले की 17 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब, एनएफए, ए. यूनियन, ईगल फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब, नीमच ब्रदर्स, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, सिटी स्पोर्ट्स, ग्वालटोली फुटबॉल क्लब, अहीर क्राउन फुटबॉल क्लब, यंग स्टार फुटबॉल क्लब, चर्चिल फुटबॉल क्लब, एनएफसी, सिटी यूनियन फुटबॉल क्लब, हिरोज फुटबॉल क्लब एवं राज फुटबॉल क्लब सहित अन्य टीमें शामिल हैं। सभी टीमें खेल के साथ नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश भी देंगी।

नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE