BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 6:26 pm
KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है, दिग्विजय सिंह और सीएम डॉ मोहन की हुई मुलाकात; राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इंदौर एयरपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने 5 मिनट अलग से भी बातचीत की। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।


दरअसल, सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर से पुणे जा रहे थे। इसी दौरान दोनों नेताओं की एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई। इतना ही नहीं 5 मिनट तक अकेले में भी चर्चा हुई।


बताया जा रहा है कि भंवरकुआं में चल रहे छात्र आंदोलन समेत अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, सावन सोनकर समेत कई नेता मौजूद थे।


वहीं दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव के सामने भाजपा नेता सावन सोनकर को साफ शब्दों में कहा कि सांवेर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी करो इस बार तुलसी सिलावट का टिकट कट रहा है। वहीं दिग्गी ने कार्यकर्ता गोपाल यादव का परिचय कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलवाया और कहा कि हमारे पास भी एक यादव है।


इस पर गोपाल यादव ने कहा कि गोपाल आपका है और यादव सीएम सर का। फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट पर हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात से हलचल मची हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE