BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 7:04 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार शिविरों का आयोजन, एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर होगी भर्ती, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा जिले में ब्लॉक स्तरीय भर्ती (रोजगार) शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविर प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संबंधित पंचायत समिति परिसरों में आयोजित होंगे।


शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है-
,25 जुलाई- पंचायत समिति परिसर, भूपालसागर,27 जुलाई - पंचायत समिति परिसर, कपासन,28 जुलाई- पंचायत समिति परिसर, भदेसर,29 जुलाई - पंचायत समिति परिसर, बड़ीसादड़ी,30 जुलाई - पंचायत समिति परिसर, डूंगला,3 अगस्त - पंचायत समिति परिसर, निंबाहेड़ा,4 अगस्त - पंचायत समिति परिसर, चित्तौड़गढ़,5 अगस्त - पंचायत समिति परिसर, गंगरार,6 अगस्त - पंचायत समिति परिसर, भैंसरोड़गढ़,7 अगस्त - पंचायत समिति परिसर, बेगूं


कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए सेंटर हेड राकेश चौधरी एवं सहायक भर्ती अधिकारी चेतराम मीणा ने बताया कि भर्ती 350 सुरक्षा जवान, 15 सुरक्षा सुपरवाइजर तथा 10 सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए की जाएगी।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं तथा सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना चाहिए।


अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं एवं 12वीं सहित समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता की अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा 350 रुपये ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क लेकर भर्ती शिविर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।


चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों तथा निजी प्रतिष्ठानों में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया जाएगा।


भर्ती अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा जवान को 14,000 से 25,000 रुपये तथा सुरक्षा सुपरवाइजर को 18,000 से 28,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, रियायती आवास एवं मेस सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7240587518, 9694371137 एवं 7073744937 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE