नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पालसोड़ा निवासी किसान रमेशचंद्र शर्मा एवं रामलाल शर्मा द्वारा खेत तक जाने वाले रास्ते के अवरुद्ध होने की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अवैध अतिक्रमण हटाकर रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, संबंधित पक्षों से चर्चा की और आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद रास्ते से अवरोध हटवाकर किसानों के खेत तक आवागमन पुनः सुचारु कराया।
खेत तक पहुंच का रास्ता बहाल होने पर किसान रमेशचंद्र शर्मा एवं रामलाल शर्मा ने जिला प्रशासन, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तथा राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निराकरण उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।