चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक 30 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (जनसुनवाई केंद्र), जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित होगी।
प्रभारी अधिकारी (सतर्कता) एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ ने बताया कि बैठक में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई से संबंधित विचारार्थ प्रकरणों की सूची के अनुसार प्राप्त मामलों पर विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैठक में विचारार्थ सूचीबद्ध प्रकरणों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।