BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 7:29 pm
BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला जनआशीर्वाद, 90 करोड़ के 2100 विकास कार्यों की दी सौगात, देव दर्शन, गौसेवा, वृक्षारोपण और जन आशीर्वाद समारोह के साथ ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया जन्मदिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिवस धार्मिक आस्था, जनस्नेह और विकास कार्यों की सौगातों के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के लगभग 2100 विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। हजारों क्षेत्रवासियों ने जन आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर विधायक कृपलानी को शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिवस की शुरुआत विधायक श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र की आराध्य शक्तिपीठ श्री अंबिका माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर, श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री सांवरिया गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

नगर परिषद के वंडर टाउन में आयोजित भव्य जन आशीर्वाद समारोह में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के प्रमुख चौराहों एवं प्रवेश द्वारों पर स्थापित पांच भव्य प्रतिमाओं एवं सर्कलों का डिजिटल लोकार्पण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य विधायक श्रीचंद कृपलानी की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम हैं। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और सरकार मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जन्मदिवस उनके लिए व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य जनता को समर्पित हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, संत-महात्माओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक कृपलानी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के सफल आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विधायक कृपलानी ने सभी क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE