BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 6:41 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का विरोध, जीएसएस कार्य जल्द पूरा करने की मांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती एवं अधूरे जीएसएस निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।


पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, शहर में हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने और अभयपुर, नाहरगढ़ एवं सिरोड़ी क्षेत्र में अधूरे पड़े जीएसएस कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।


कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वर्तमान में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है और बारिश की कमी के कारण किसान विद्युत आधारित सिंचाई पर निर्भर हैं। ऐसे में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं शहर में भी बार-बार बिजली बाधित होने से आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी और घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।


प्रतिनिधिमंडल ने अधूरे जीएसएस निर्माण कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इनके पूरा होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इस पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभयपुर और नाहरगढ़ जीएसएस के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि किसानों और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और लंबित जीएसएस कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।


इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE