चित्तौडगढ। पदमपुरा (म.प्र )से खाटूधाम तक जा रही श्री श्याम निशान पैदलयात्रा का चित्तौडगढ आगमन पर श्रीश्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।
समिति अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी एवं ने बताया कि पदमपुरा (म.प्र.)से श्री श्याम प्रभु जी का सुमिरन कर दिव्य श्याम निशान का पूजन कर 35 श्याम प्रेमी सभी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजन के खुशहाल जीवन की कामना कर खाटूश्याम जी दर्शनार्थ रवाना हुए। जिनका चित्तौडग़ढ़ कलेक्ट्री चौराहा पहुँचने पर भव्य पुष्पवर्षा कर सभी श्याम चाकर ने बाबा श्याम जी के दिव्य निशान की पूजा अर्चना कर सभी पदयात्रीयों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया। सभी श्याम चाकर बाबा श्याम जी का भजन कीर्तन करते नाचते-गाते रितुराज वाटिका पहुॅचें। रितुराज वाटिका में श्री श्याम प्रभु जी के दिव्य निशान की पूजा कर भव्य ताली संकीर्तन किया जिसमें भजन प्रवाहिका श्रीमति उमा शर्मा चित्तौडग़ढ़ सहित सभी श्याम प्रेमीयों ने मीठे मीठे भजनों से श्याम प्रभु जी को रिझाया साथ ही सभी चित्तौड़गढ़ वासियों के खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। पदयात्रा मे पहुॅचे सभी पदयात्रीयों का रात्रि-विश्राम रितुराज वाटिका चित्तौडगढ में किया गया।सर्वेश्वर श्री श्याम प्रभु की कृपा से पदयात्रीयों की सेवा एवं विश्राम व्यवस्था श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति चित्तौडगढ द्वारा अनवरत रूप से की जा रही है।
श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.)के संरक्षक जगदीश सोनी,ओमप्रकाश उपाध्याय (पूर्व सेवानिवृत डी.वाई.एस.पी.), अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र सोनी,मनोज मेनारिया,सचिव सुरेश बॉगड,कैलाश भूतडा,दीपक सोनी,किशन सालवी,भारत सोनी,विशाल सोनी, निमीष गर्ग,हर्षवर्धन सोनी,कृषांग सोनी सहित श्री श्याम चाकर महिला परिवार की सभी महिलायें व्यवस्था में रहे।