नीमच। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण शनिवार, 25 जुलाई 2026 को 11 केवी महू रोड फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक यंत्री (शहर) द्वारा दी गई।
11 केवी महू रोड फीडर बंद रहने से महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी एवं वैभव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि आवश्यकतानुसार कम या अधिक की जा सकती है। उपभोक्ताओं से आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार करने का आग्रह किया गया है।