BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2026, 5:42 pm
NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत, फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों ने चलाई साइकिल, योग करके स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। फिट इंडिया मिशन के तहत पुलिस ने रविवार को शहरवासियों को फिट रहने और नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक से हुई। जहां डीएसपी बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इसके बाद प्रतिभागी साइकिल चलाते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे। पूरे रास्ते लोगों में उत्साह नजर आया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि में स्वास्थ्य को बेहत बनाने में बड़ी ​भूमिका निभा सकता है। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जवान, युवा, खिलाड़ी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


फिटनेस की आदत विकसित करने पर रहा जोर
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर कम ध्यान दे पा रहे हैं। ऐसे में फिट इंडिया मिशन जैसे अभियान लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।


जब नागरिक स्वस्थ होंगे तभी समाज और देश भी मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ पुलिस विभाग ने यह आयोजन किया। कार्यक्रम में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी आम लोगों के साथ साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि फिटनेस केवल खिलाड़ियों या युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है।


पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बजाय खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


योग और रोप स्किपिंग में दिखा उत्साह
साइकिल रैली के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और नियमित योग से होने वाले फायदों की जानकारी भी प्राप्त की।


वहीं रोप स्किपिंग और अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को फिट रहने के आसान तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी आमजन के साथ सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया कि फिटनेस किसी एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE