नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 24 मार्च को नीमच आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर समूचा प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर-एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने सीएम की सभा को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर मयंक अग्रवाल व एसपी सूरज कुमार वर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित एसडीएम व अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जिलेवासियों को देंगे कई सौंगातें-
सुबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 24 मार्च को राज्य स्तरीय रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को लाभ पत्र वितरित करेंगे। साथ ही नीमच में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे। वे नीमच में नवनिर्मित कृषि उपज मण्डी का लोकार्पण भी करेंगे।