BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 5:50 pm
REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में एडीएम नेहा मीना ने की जनसुनवाई, 65 लोगों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सौंपा आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को एडीएम नेहा मीना ने जनसुनवाई करते हुए 65 लोगों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर पीएल देवडा एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में बावल नई की लीला बाई ने छलकपट कर भूमि पर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, जीरन के विजय शर्मा ने भूमि से अवैध कब्‍जा हटवाने, पिपलिया हाडी के चिनू ने जाति प्रमाण बनवाने, अरनिया ढाणी के जेतराम, गोठडा के मदनलाल ग्‍वालटोली नीमच के नानालाल एवं पूरनगंज नीमच के ताज़ मोहम्‍मद ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, कंजार्डा के प्रवीण ने भूमि का कब्‍जा दिलवाने, लासूर की फुलकुवंर ने धोखाधडी कर, करवाये गये नामांतरण को निरस्‍त करने, दुदरसी के गोपाल ने भूमि स्‍वामी का अधिकार पत्र दिलाने, नीमच की शबीना ने नपा नीमच में समग्र आईडी दिलवाने, विनोबा गंज नीमच के कुलदीप ने पुत्री की शादी के लिए सहायता दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह दुदरसी के विष्‍णु, पिपलिया जागीर की विधाबाई ,नीमच के रामांनद शर्मा, नई बावल के दिनेशचन्‍द्र, ढाकनी के कन्‍हैयालाल, सावन के विनोद कुमार, शक्ति नगर बाघाना की शोभादेवी, केलुखेडा के हरिशकंर, एकता कालोनी नीमच की मीनाक्षीबाई, ढाबा के रतनलाल,  इंदिरा कालोनी खोर की तेजुबाई, जीरन के फुलनदास एवं नाका नं.-4 बघाना के कालोनी वासियों ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर, समस्‍याएं सुनाई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE