मंदसौर। आशा-उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आज 7वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी हैं। आज कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काला दिवस मनाया।
भारती शर्मा ने बताया कि सरकार आशा-उषा कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर रही हैं। हमारा लगातार शोषण किया जा रहा है। सरकार की आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है, उसको खोलने के लिए आज हम सब ने काला दिवस मनाया है। सरकार से हमारी मांग है कि हमारी वेतन वृद्धि की जाए। हमारी यह स्थिति हो रही है की घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है।