मंदसौर। शहर के निचले इलाकों में अब बारिश के पानी से जलभराव से निजात मिलेगी। निचले इलाकों में दो पंप हाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे बारिश का पानी एकत्रित नहीं होने पर इन पंप की सहायता से बाहर फेंक दिया जाएगा।
नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि 20 करोड़ की लागत से बनने वाले पंप हाउस का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। अगर 30 अप्रैल को कार्य पूर्ण नहीं होता तो 30 मई तक किसी भी कीमत पर पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य बहुत तेजी से चल रहा है उम्मीद करते हैं कार्य समय पर हो जायेगा।