सरवानिया महाराज। नगर के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित ने सम्मिलित होकर विदाई ले रहे बच्चों को उज्जवल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को भी देखा तथा दिये जा रहे भोजन पर संतोष व्यक्त किया।
आयोजन में प्रधानाचार्य कारूलाल मैघवाल, शिक्षक कानसिंह राठौड़, शिवशक्ति समुह संचालक संजय शर्मा, शिक्षक दिलीप पलोड, दिलीप जैन, चांदमल बामनिया , श्यामदास बैरागी तथा गोवर्धन चोहरा, विद्यालय का स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।