मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा दो दिन पुर्व अपहरण कर लुट करने वाले प्रकरण में आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मण्डीगेट मनासा से हुए अपहरण व लुट के मामले में चार आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय द्वारा तीनों आरोपीयों को जेल भेजा व एक आरोपी का पीआर स्वीकृत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च 2023 को फरियादी जीतमल पिता सुरजमल बंजारा उम्र 24 साल निवासी पोखरदा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि में अपने बडे पापा सददा बंजारा के साथ कृषि मण्डी मनासा में गैंहु बेचने आया था जो ग्राम किरपुरीया के जीतमल पिता भग्गा बंजारा, सददा पिता मांगीलाल बंजारा, लाबु पिता जीतमल बंजारा, पिन्टु पिता जीतमल बंजारा निवासी किरपुरीया बडा के आंखो मे मिर्ची डालकर जबरदस्ती बोलेरो में डालकर ले गये तथा ट्रेक्टर ठिक कराने के 5000 रूपये ले लिये तथा मोबाईल निकाल लिया। रिपोर्ट से थाना मनासा पर अपराध क्रं 103/2023 धारा 365, 394, 34 भादवि का पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत की गयी। जिसके द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपीगणो गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व 5000 रू नगदी जप्त कर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा तीन आरोपीयों जीतमल, सददा, व पिन्टु को न्यायिक हिरासत में तथा आरोपी साबु उर्फ अर्जुन का पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया।
जप्त सामग्री- बोलेरो वाहन क्रं एमपी 44 सीए 7839 किमती 5 लाख रूपये व 5000 रूपये नगदी।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि भोपालसिंह सिसोदिया, सउनि दिवानसिंह, सउनि महेश गिरोटीया, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर निपुण शुक्ला, आर आर नैनसिंह, आर विरम गायरी, सेनिक मोहनसिंह का सराहनीय योगदान रहा।