झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत ग्राम बामनिया पुलिस चौकी प्रभारी अशोक बघेल की अध्यक्षता में आगामी महत्वपूर्ण त्यौहार को लेकर चौकी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इन गंभीर मुद्दों पर जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरीकगण और पत्रकारगण के साथ चौकी प्रभारी ने चर्चा की।
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा-
1- सभी सस्पेक्टेड एरिया में प्रकाश (लाईट) की उचित व्यवस्था की जाएगी।
2- मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया गया और अन्य संदिग्ध जगह भी जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
3- सभी अहातो का बंद होने का समय निर्धारित किया जाएगा।
4- शाम को 7 बजे नगर में सख्त गश्त करते हुए बेवजह घूम रहे बाहरी लोगों को घर भेजा जाएगा।
5- बिना नंबर की गाड़ी, प्रेशर हॉर्न, तेज गति से चलने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
6- टर्निंग पॉइंट, दुर्घटना संभावित क्षेत्र में पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे।
इनके अलावा भी आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी अशोक बघेल, जनपद पंचायत प्रतिनिधि सोहन डामोर, ग्राम पंचायत से सरपंच पति संजय मखोड, उपसरपंच बृजभूषणसिंह परिहार, जनप्रतिनिधि अजय जैन, मुस्लिम समाज के सदर हुसैन खान, ईमाम निसार अहमद साहब, एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, नईम शेख, संतोष बसोड, सुनील डामर, जितेंद्र बैरागी, नगर के गणमान्य नागरीकगण, चौकी का स्टाफ उपस्थित रहे।