सरवानिया महाराज। मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद सरवानिया महाराज में स्वच्छता की पाठशाला के तहत सफाई मित्रों की क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में निकाय की सहयोगी संस्था द्वारा सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज सुरक्षा उपकरण स्वीपिंग वर्णमाला के आधार पर स्वच्छता का पाठ स्त्रोत पृथकीकरण का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शासन की कई योजनाओं के लाभ की जानकारी भी सहयोगी संस्था के राजेन्द्र सिंह राजपुत, शुभम मिश्रा द्वारा दी गई और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास को कार्यशाला आयोजित करने की कहा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद अर्जुन पाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अकाउंटेंट रोहित कुमार वर्मा, सफाई इंचार्ज राजेश कुमार छपरी बंद, विजय कुमार दुगर्ज, मनीष कुमार गोयल, अजय प्रताप राणावत, घनश्याम पाल सहित नगर परिषद स्टॉफ सहित सफाई कर्मी उपस्थित थे।