आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के साथ बुलंदी क्रिकेट क्लब व श्री राम केटरिंग - डेकोरेशन के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ब्लड बैंक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह राठौर, डॉ.पाटीदार, नवीन श्रीवास्तव व दुर्गेश मीणा बेसला संस्थापक आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच ने किया।
तत्पश्चात प्रथम रक्तवीर त्रिलोक कुशवाह ने रक्तदान किया शिविर में 73 यूनिट रक्तदान हुआ आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के तत्वाधान में ये 6वा शिविर आयोजित हुआ आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के संस्थापक दुर्गेश मीणा बेसला ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था की स्थापना 10 अगस्त 2017 को की गई टीम लगातार रक्तदान जीवनदान के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है
शिविर में सहयोग करने वाले रामपुरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रक्तदान करने वाले रक्तविरो, रामपुरा के समस्त प्रतिष्ठानों का जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शिविर में सहयोग किया उनका व बुलंदी क्रिकेट क्लब व श्री राम केटरिंग डेकोरेशन का आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच आभार व्यक्त करती हैं ।